The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

माँ भारती सेवा समिति व गायत्री परिवार ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु निकाली प्रभात फेरी

Spread the love

किरंदुल। विश्व पर्यावरण दिवस को हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। और इस वर्ष का थीम है “ओन्ली वन अर्थ” इसका मतलब केवल एक पृथ्वी है। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेविका भारती, गायत्री परिवार व मां भारती सेवा समिति किरंदुल द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, पेड़ों के संरक्षण, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ आदि गीतों व स्लोगन के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई गई। प्रभात फेरी कोड़ेनार,04 नंबर, शुकरु कैम्प, तालाब पारा, गजराज कैम्प होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में समापन किया गया। साथ ही दो आम के पेड़ व एक अमरूद का पौधा रोपण किया गया। विदित हो कि इन्हीं समितियों द्वारा 02 वर्ष पूर्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे अब काफी बड़े हो चुके हैं, उन्हें देख व्यायामशाला के विद्यार्थियों में अनोखी खुशी की अनुभूति दिखाई दी। पौधा रोपण के पश्चात सभी ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किरंदुल के सभी समाज के वर्गों का सराहनीय योगदान रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor