The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

रायगढ़। धरमजयगढ़ की युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में पीडि़ता ने बताया कि वर्ष 2016 से 2020 तक रायगढ़ में रही। इस दौरान पूर्व परिचित संजीत जशपुर निवासी से बातचीत होती थी, एक बार संजीत ने शादी का प्रस्ताव रखा था, इस साल जून 2021 को धरमजयगढ़ से रायगढ़ निजी काम से सहेली के साथ आई थी और सहेली के साथ कोतरारोड में एक परिचित के यहां रूके थे, जहां संजीत भी एक सप्ताह तक रूका था। इस दौरान संजीत शादी का प्रलोभन देकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया। संजीत को शादी करने के लिए कहने पर टालता रहा, तब अपनी दीदी को बताई। दीदी संजीत के गांव जाकर उसके गांववालों के सामने मीटिंग में संजीत को शादी करने बोली तो संजीत शादी करने से इंकार कर दिया। युवती के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरूद्ध धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *