The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सो रही छात्रा कमरे में घुसकर लेपटाप, मोबाइल व नगदी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के सरस्वतीनगर इलाके में हॉस्टल के कमरे से एक छात्रा का अज्ञात आरोपी ने लेपटाप,मोबाइल व नगदी रुपये चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मैथिल पारा, दुर्ग निवासी एश्वर्याश्री ताम्रकार 27 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह वर्तमान में हास्टल म.नं 31, रिक्रियेशन रोड चौबे कालोनी रायपुर में रहकर पढाई कर रही। बीती रात वह मकान का मेन गेट का ताला बंद करके सो गई थी,कमरे का दरवाजा खुला था।रात 3 बजे रूम का दरवाजा बंद करने के लिए उठी तो प्रार्थिया का लैपटाप एवं मोबाईल पर्स जिसमें नगदी रकम 500/रू, 2 नग ATM कार्ड केनरा बैंक का, ड्रायविंग लाइसेंस, पेन ड्राइव एवं कोर्स डाक्युमेंट आदि सामान नही था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *