The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सालेम कन्या स्कूल में 10 लाख से विधायक निधि से कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया बृजमोहन अग्रवाल ने

Spread the love

रायपुर । भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज सालेम कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय मोतीबाग चौक में 10 लाख की राशि से विधायक विकास निधि से निर्मित होने वाले कक्ष निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे उपस्थित थे।
श्री अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर का पुराने कन्या शालाओ में से एक सालेम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों ने इस स्कूल के जीणोद्धार का जो बीड़ा उठाया है उनकी जितनी प्रशंसा की जावे काम है।
अतिथियों ने श्रीफल फोड़कर निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, प्रवीण देवड़ा, विशाल भूरा, संतोष सोनी, मोहित नत्थानी, संदीप कसार शाला के प्राचार्या व भूतपूर्व छात्राएं उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *