The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बंद पड़े कंपनी से लोहे का टंकी चोरी कर हाइवा वाहन में भरकर ले गए चोर,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। धरसींवा में बंद पड़े नस्पा कंपनी सिलतरा से लोहे का पानी टंकी चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक लखन सायतोडे पिता दाउलाल सायतोडे उम्र 34 साल निवासी ग्राम मोंगाडीह सिलतरा थाना धरसींवा ने 22 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मोहल्ले से कुछ दुरी मुरेठी रोड पर नम्पा स्टील कंपनी है जो कई महिनो से बंद पडा है। सुबह करीबन 04.00 बजे घर से उठ कर नम्पा स्टील होकर मांढर जा रहा था कि नम्पा स्टील के अंदर से मेन गेट से एक हाईवा जिसमे एक बहुत बडा लोहे की टंकी भर कर निकल रहा था। लोहे के टंकी की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये के आस—पास होगा। कंपनी के पास रूपेश विश्वकर्मा जो उसके पड़ोसी गांव में रहता है वह वहां पर खड़ा था, उसके अलावा 5-6 लोग और खड़े थे। नम्पा कंपनी के अंदर दो हाईड्रा एक ट्रेलर भी खड़ा था। प्रार्थी रूपेश विश्वकर्मा से पूछा की बंद फैक्ट्री में तुम लोग कैसे आए हो और लोहे की टंकी को कैसे ले जा रहे हो। इस पर उन्होंने कोई जवाब नही दिये और हाईवा चालक उपरोक्त अपने साथी 5-6 के साथ मिल कर लोहे की टंकी को चोरी कर ले कर भाग गये। नम्पा कंपनी के अंदर खडे दो हाईड्रा एवं ट्रेलर चालको के साथ मिल कर उक्त लोहे की टंकी को चोरी किया गया है। क्षेत्र मे आये दिन चोरी की शिकायत रहती है। जिससे मुहल्ले के लोग परेशान है।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने रुपेश विश्वकर्मा और हाइवा चालक सहित 5—6 लोगों के खिलाफ धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor