The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार,7 हजार का माल जब्त

Spread the love

रायपुर। डी.डी.नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा क्षेत्रांतर्गत गांजा बिक्री करते आरोपी टीकू उर्फ नारायण यादव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम टीकू उर्फ नारायण यादव निवासी चंगोराभाठा डी.डी.नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी टीकू उर्फ नारायण यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्री रकम 500/- रूपये जुमला कीमती लगभग 7,000/- रूपए जप्त किया। आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 45/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – टीकू उर्फ नारायण यादव पिता स्व. जयराम यादव 42 वर्ष निवासी पुराना चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor