The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रदेश में मिले पिछले 24 घंटे में कोरोना के 131 नए मरीज

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 131 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,53,356 हो गई है।
राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तीन व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 59 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 131 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 29, दुर्ग से 21, राजनांदगांव से तीन, बालोद से तीन, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से पांच, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से तीन, बिलासपुर से आठ, रायगढ़ से दो, कोरबा से दो, जांजगीर—चांपा से एक, मुंगेली से तीन, सरगुजा से 16, कोरिया से 11, सूरजपुर से आठ, बलरामपुर से तीन, जशपुर से पांच, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से एक और कांकेर से एक मामला है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *