The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सिंगल यूज प्लास्टिक के खरीदी ब्रिकी करने पर होगी कार्रवाई

Spread the love

रायपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के खरीदी-ब्रिकी करने वालों के खिलाफ नगर निगम आज से कार्रवाई करेंगे। प्लास्टिक के कैरी बैग,ग्लास, प्लेट,निर्धारित माइक्रोन से कम की प्लास्टिक पैकिंग वाले सामान, थार्माकोल के सामान बेचने खरीने और रखने वालों पर कार्रवाई होगी। लोगों को प्रेरित करने रायपुर नगर निगम में पहले दिन बाजारों में झोला बैंक शुरु करेगा। जहां बैंक से लोग निगम की झोला ऑन रेंट स्कीम के तहत 20 रुपए में किराए पर ले सकेंगे और कभी भी झोला वापस करने पर 10 रुपए वापस किए जाएंगे।
इन झोलों पर निगम का स्लोगन भी लिखा रहेगा। पहले दिन चुनिंदा जगहों पर प्लास्टिक के कैरी बैग, और थार्माकोल के सामान, निर्धारित माइक्रोन से कम की प्लास्टिक पैकिंग में खाने पीने का सामान बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही इसके बाद मोटा जुर्माना भी वसूला जाएगा। लोगों के बीच झोला बांटने नगर निगम महिला स्व सहायता समूह से झोला लेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor