The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रा​थमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगे 3 नग बैटरी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल में लगे 3 नग इन्वाईटर बैटरी चोरी कर लेने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक हमर अस्पताल शहरी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भाठागांव में वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत राम प्रताप अंसारी वार्ड ब्वाय 32 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हमर अस्पताल शहरी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भाठागांव में अस्पताल के शासकीय कार्य हेतु विभाग द्वारा तीन नग इन्वाईटर बैटरी 150 वाट का प्रदाय किया गया था। जिसे अस्पताल में लगा कर शासकीय कार्य किया जाता है। प्रार्थी द्वारा 01 जुलाई दिन में चेक किया गया तो जानकारी हुआ कि उक्त तीनों बैटरी रखे हुए स्थान में नही था तब अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से भी बैटरी के संबंध में जानकारी लिया कोई जानकारी नही होना बताये कोई अज्ञात चोर अस्पताल में लगे तीन नग इन्वाईटर बैटरी चोरी कर ले गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor