The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

होटल बेबीलॉन कैपिटल के अकाउंट आफिस का गेट और कैमरा तोड़कर करीब 2 लाख 75 हजार रुपये चोरी

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर। राजधानी रायपुर के ​तेलीबांधा में स्थित होटल बेबीलान कैपिटल का एकाउंट आफिस का गेट तोड़कर 2 लाख 74580 रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक होटल बेबीलान कैपिटल व्हीआईपी रोड में वाईस प्रेसिडेंट के पद पर पदस्थ संदीप शर्मा 46 वर्ष ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3.07.2022 के सुबह 09.27 बजे हमारे होटल के हाउस कीपिंग मैनेजर अवनिश चोपडा ने उन्हें फोन करके बताया कि एकाउंट का कांच का दरवाजा टुटा हुआ है और आफिस के अंदर का ड्राज भी टुटा हुआ है तथा कमरे का कैमरा भी टुटा हुआ नीचे पड़ा है। इसकी जानकारी मिलने पर आफिस जाकर देखने पर पता चला कि एकांउट आफिस में 2,74,580/- रूपये होटल के कलेक्शन के रखे हुये थे जो कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। प्रार्थी को संदेह है कि यह चोरी इस होटल के किसी स्टाफ के द्वारा ही की गई होगी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor