Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दुविधा में पालक, आत्मानंद स्कूल के कई पालकों के खाते में नही आया बच्चों के ड्रेस की राशि

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।शासन ने सभी ब्लाक में आत्मानंद इंग्लिस मीडियम विद्यालय खोला है। पहली बार लोगो मे इस विद्यालय में एडमिशन के लिए भारी रुचि दिखाई है। यहां पढ़ाई से लेकर अन्य गतिविधि पर भी ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में पहली से लेकर आठवी तक के बच्चों को निःशुल्क गणवेश के लिए पालको के खाते में राशि शासन द्वारा दिया जा रहा है। लेकिन कवर्धा में संचालित आत्मानंद इंग्लिस मीडिया स्कूल के कई पालको के खाते में अब तक राशि नही डाली गई है। जबकि कई पालको के खाते में राशि डाल दी गई है। क्लास 1 से 8 तक के पढ़ाई करने वाले बच्चों को ड्रेस हेतु 640 रुपये पालको के खाते में डाला जाना है, लेकिन कई पालको के खाते में नही आने से पालक परेशान है। जबकि सभी पालक अपने बच्चों के लिए ड्रेस खरीद चुके है। लेकिन गरीब परिवार के। लोगो को अधिक परेशानी हो रही है। अधिकारियों के अनुसार जिन पालको ने खाता क्रमांक व आईएफसी कोर्ड गलत दिए थे उन्ही पालको के खाते में राशि नही गई है। जिसका सुधार किया जा रहा है। जल्द ही बचे पालको के खाते में राशि भेज दी जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor