The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आधी रात चोर घर का दरवाजा खुला देखकर कमरे में घुसा,4 नग मोबाइल व 1 एलईडी टीवी चोरी कर ले गया

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर।राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में दो मकानो से 4 नग मोबाइल एवं एक नग एलईडी टीवी चोरों ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सूरज नगर लाभाण्डी निवासी राजनारायण सोनवानी 24 वर्ष ने 10 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 7 जुलाई की रात अपने मां को अस्पताल में देखने गया था,वहा से आकर दरवाजा खुला छोड़कर वह बिस्तर पर सो गया। सुबह नींद खुली तब देखा की उसके बाजू में रखा मोबाइल तथा घर में लगा एलईडी टीवी कुल कीमती 13000 रुपये गायब था। कुछ दिन तक आस—पास पता करता रहा लेकिन चोर के बारे में पता नही चला।
इसी तरह तेलीबांधा गली नंबर 07 शक्ति धाम के पास रायपुर निवासी विकास सिंह ठाकुर 41 वर्ष ने 10 जुलाई की शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 08.07.2022 के रात्रि करीब 12/30 बजे वह एवं उसके परिवार के लोग खाना खाकर सो गये थे, घर का दरवाजा खुला था,दूसरे दिन सुबह उठे तब कमरे में रखा 3 नग स्मार्ट फोन कीमती 24000 रखे हुए स्थान से गायब था। पता तलाश करने के बाद नही मिलने पर चोरी की जानकारी थाने में दिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor