Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दिल्ली से लौटे विधायकों में से पांच विधायकों ने पीसीसी चीफ से की मुलाकात

Spread the love

रायपुर। कल शाम दिल्ली से लौटे विधायकों में से पांच विधायक आज प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे। बृहस्पत सिंह, यूडी मिंज, पुरुषोत्तम कवर मोहित केरकेट्टा और प्रकाश नायक भी पीसीसी चीफ से मिलने पहुंचे। पीसीसी चीफ से मुलाकात कर लौटे विधायकों का कहना था की प्रदेश में होने वाले आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा करने पहुंचे थे। विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही आदिवासी नृत्य महोत्सव होने वाला है। ऐसे में सभी विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अलग-अलग राज्यों में जाएं और वहां पर मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर के वहां के कलाकारों को यहां के लिए आमंत्रित करेंगे। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि भक्तों के आमंत्रण को भगवान नहीं ठुकराते, वैसे ही कार्यकर्ताओं के निमंत्रण को नेता नहीं ठुकराते, उसमें से एक राहुल गांधी भी है लगातार वो कार्यकर्ताओं से बात करते हैं, हमें उम्मीद है कि वे जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor