The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कीचड़ का पानी छिड़कने पर कार सवार युवकों की जमकर की पिटाई ,10-15 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। बाइक सवार 10 से 15 बदमाशों ने कार का पीछा कर रोका और उसमें सवार 5 युवकों जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज कराई गई है।
दरअसल रविवार को कार सवार पांच युवक घूमने निकले थे, वापस आते समय रात हो जाने पर अपने एक दोस्त को सोनडोंगरी उसके घर छोड़ने जा रहे थे,तभी सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों पर कार से कीचड़ युक्त पानी का छीटा पड़ गया। सड़क किनारे खड़े युवक कार में सवार लोगोें को गाली —गलोज करने लगे। लेकिन कार सवार वहां रुके बिना आगे चल दिए। इसके बाद कार सवार का बाइक से पीछा कर 10-15 युवकों ने घेरकर रोक लिया और उनके साथ हाथ मुक्के व धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। जिसके चलते कार में सवार लिखेश ठाकुर 22 वर्ष एवं उसके दोस्तों राहुल पदमवार, धीरज अवधिया , मयंक चन्द्रवंशी और हिमांशु पदमवार घायल हो गए। लिखेश को ज्यादा चोट लगने से खून बहने लगा उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात 10-15 आरोपियों के खिलाफ बलाव सहित अन्य धाराओं अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।


Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor