Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा अग्रसेन जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रभक्त थे। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता और समाजिक समानता उनके जीवन मूल्य रहे। बघेल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलकर हम समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने का संकल्प लें साथ ही समाज में आपसी प्रेम और सदभाव का वातावरण बनाएं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor