The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

90 करोड़ की चिटफंड मामले में रायपुर पुलिस ने दो डायरेक्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में किया पेश

Spread the love


रायपुर। तिहाड़ जेल में बंद रहे पीएसीएल चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को राजधानी रायपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश किया है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य की औपचारिक गिरफ्तार की गई। आरोपियों के खिलाफ मौदहापारा और गोबरा नवापारा थाना में अपराध पंजीबद्ध है।
पुलिस ने पीएसीएल चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व निक्षेपक हितों के संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कंपनी के डायरेक्टर गुरमीत व सुब्रतो भट्टाचार्य दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे। पुलिस ने इन डायरेक्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर तलब किया और उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया।
मौदहापारा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने पीएसीएल चिटफंड कंपनी का आफिस खोल रखा था, जहां से बैठकर सैड़कों लोगों से करोड़ों रुपये ठगी की गई। पुलिस के पास प्राप्त आवेदन के आधार पर 90 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस अब आरोपितों के प्रापर्टी की जांच कर रही है। प्रापर्टी के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor