The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, नकदी रुपए तथा ताश की 52 पत्ती जब्त

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में रविवार की शाम पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश की 52 पत्ती तथा नकदी रुपए जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर रविवार की देर शाम टिकरापारा थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर लालपुर शीतला तालाब शिव मंदिर के पास रूपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं 5 लोगों को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा ‌ पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी ₹2200 रुपए तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम संजय साहू 32 वर्ष, चरण साहू 37 वर्ष,छेदी लाल साहू 35 वर्ष,मोहित यादव 27 वर्ष ,देवेंद्र साहू 33 वर्ष निवासी टिकरापारा बताया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानती की मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *