The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लूडो खेल रहे युवक पर दो लड़कों ने किया जानलेवा हमला ,राड एवं नुकिले औजार से मारकर कर दिया गंभीर रूप से घायल

Spread the love


‘संजय चौबे”
रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में दो लड़कों ने मोबाइल पर लूडो खेल रहे हैं एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए राड एवं नुकिले औजार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जोगी नगर पानी टंकी के पास संतोषी नगर रायपुर निवासी मोहम्मद नफीस 35 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह कबाड़ी का काम करता है। 2 अक्टूबर को प्रार्थी का भाई मोहम्मद शरीफ शाहबाज खान के साथ तरुण बाजार संतोषी नगर में मोबाइल से लूडो खेल रहे थे, उसी समय साजन एवं अर्श नाम के लड़के वहां पर आए लूडो खेल रहे हैं मोहम्मद शरीफ और शहबाज को वहां से भाग जाने को कहा। प्रार्थी का भाई थोड़ी देर खेल रहे हैं फिर चले जाएंगे बोला। इस पर दोनों लड़को ने गाली गलोज करते हुए जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे राड एवं नुकिले औजार से उस पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों द्वारा बीच-बचाव करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। डायल 112 की मदद से शहबाज को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *