Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गड्ढा खोदकर नाली निर्माण को अधूरा छोड़ा ,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर ने मंत्री नितिन गड़करी को कराया अवगत

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। नेशनल हाईवे क्रमांक 130-सी अभनपुर से भवानीपटना व्हाया राजिम-गरियाबंद-देवभोग मार्ग का निर्माण कार्य का प्रारंभिक चरण अब शुरू हो गया है लेकिन कार्य शुरू होने के साथ ही समस्याएं भी शुरू हो गई है। गांवों के समीप हाइवे के दोनों किनारे बनाये जाने वाले नाली निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढों को अधूरा ही खुला छोड़ दिया गया है जिससे आसपास के व्यापारी और ग्राहक बहुत ही परेशानी का सामना कर रहे हैं, इतना ही नहीं कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें ही बंद कर दी है। कुछ दिनों पूर्व अगस्त माह में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू ने नागपुर पहुंच कर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य को प्रारंभ करने की मांग की थी जिस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने अतिशीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाया था और कुछ दिन बाद ही नालियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया था लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा गड्ढों को खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीण,व्यापारी एवं ग्राहक सभी परेशानियों का सामना करने को विवश हैं। इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने पुनः मंत्री महोदय को पत्र लिखकर उनके संज्ञान में लाने की बात कही और अतिशीघ्र नाली के निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु प्रयास करने की बात कही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor