The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्यूशन पढ़ने गई बच्चियों से छेड़छाड़,ट्यूशन टीचर के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गई बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीचर के पिता ने मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता था। बच्चों की शिकायत के बाद भड़के परिजनों ने मामले की शिकायत जामुल थाने की है।
बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी ट्यूशन टीचर के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ट्यूशन टीचर का पिता बच्चों के साथ अश्लील हरकत करता था। वहीं बच्चों ने इसकी शिकायत टीचर से की थी, बावजूद पिता की हरकतें बंद नहीं हुई।बच्चों की शिकायत के बाद परिजनों ने केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस आरोपी को ​गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor