The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत समेत कई मंत्री विधायक एमपी के लिए हुए रवाना….

Spread the love

रायपुर । राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेता, विधायक, मंत्री शामिल होने इंदौर रवाना हो गए हैं। 26 और 27 नवंबर को इंदौर में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस 324 नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए है, जहां से वो इंदौर आयेंगे।

वहीं पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, टीएस सिंहदेव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, संगठन प्रभारी अमरजीत चावला, के अलावे सभी कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी यात्रा में शामिल होने रवाना हुए। बता दें कि, राहुल गांधी की अगुवाई में की जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से बुधवार सुबह मध्य प्रदेश में दाखिल हुई। राहुल ने सभास्थल पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों के बीच तिरंगे का हस्तांतरण कराने के बाद राज्य में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor