Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :निगरानी बदमाश उमा शंकर श्रीवास्तव उर्फ लाला को 1 वर्ष के लिए हुआ जिला बदर ,गांजा व नशीली दवाई के कारोबार में था संलिप्त

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
पुलिस द्वारा उमाशंकर श्रीवास्तव के क्रिमिनल रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए जिला बदर करने हेतु जिला दंडाधिकारी को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था जिस पर उमाशंकर श्रीवास्तव पिता दुर्गाप्रसाद श्रीवास्तव, निवासी आमापारा कांकेर, लगातार लड़ाई-झगड़ा मारपीट तथा अवैध रूप से गांजा एवं नशीली दवाई बिक्री कर अपराधिक गतिविधि एवं लोक परिशाति को भंग किये जाने के संबंध में संपूर्ण अपराधिक रिकॉर्ड सहित प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था, थाना कांकेर में उमाशंकर श्रीवास्तव के विरुद्ध विभिन्न प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने के बाद भी निगरानी बदमाश उमाशंकर श्रीवास्तव की अपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं विभिन्न माध्यम से प्राप्त हो रही थीं, उमा शंकर श्रीवास्तव ऊर्फ लाला के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही के उपरांत भी उमाशंकर श्रीवास्तव के कृत्यों में कोई सुधार नहीं होने से एवं अनावेदक का स्वच्छंद रहना लोक शांति के लिये घातक प्रतीत होने के कारण, कांकेर पुलिस द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर जिला दंडाधिकारी कांकेर द्वारा प्रकरण का विचारण उपरांत उमाशंकर श्रीवास्तव पिता दुर्गाप्रसाद श्रीवास्तव निवासी आमापारा कांकेर को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अंतर्गत आगामी 01 (एक) वर्ष के लिए जिला उत्तर बस्तर कांकेर जिला कोण्डागांव, धमतरी बालोद, नारायणपुर, राजनांदगांव,जिलों की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश पारित किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor