The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चारामा में भाजपा ने किया रोड शो, ब्रम्हानंद के लिए रमन सिंह ने मांगा आशीर्वाद, भाजपा के कई दिग्गज रैली में हुए शामिल

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चारामा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में चुनाव प्रचार के साथ ही रॉड शो किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राम जानकी मंदिर चौक से भव्य मोटर साइकिल रैली निकाल कर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का स्वागत किया गया। नगर के समता रंग मंच पर लोगों को सम्बोधित किया। समता रंग मंच से पंडित दीनदयाल चौक से होते हुए सदर बाजार, होते हुए भगवान बिरसा मुंडा चौंक को प्रणाम करते हुए कोरर चौंक पहुंची। रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए रोड़ शो में उनके साथ केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व विधनसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक , भाजपा के प्रदेष उपाध्यक्ष सवनी रायपुर सांसद सुनील सोनी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,आलोक ठाकुर, नंदकुमार ओझा, सुरेश वाधवानी , शांतनु सिन्हा, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थिति हुए । रोड़ शो के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भानूप्रतापुर के लिए रवाना हुए। केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने थाना के सामने रोड़ शो के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार को जमकर कोशा आदिवासियों को आरक्षण के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की भूपेश बघेल से डरना नहीं है।हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिसके नेता कहते है कि ना मै खाऊंगा ना खाने दूंगा । प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।उनके आई एस रोज जेल जा रहे हैं करोड़ों रुपए की सम्पत्ति जप्त कर रही है प्रदेश की जनता के काम में आने वाले रूपयो को दूसरे प्रदेशों के चुनाव में खर्चा कर रहे हैं आए दिन छापा पड़ रहा है जवाब दे भूपेश बघेल। कहते हुए लोगो को भाजपा के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में मतदान करने की बात कही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *