The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जेल में बंद रेप और हत्या के आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार फांदकर भागे

Spread the love

जशपुर। जेल में बंद रेप और हत्या के आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार फांदकर भाग गए। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग से रेप के आरोप में कपिल भगत और सरकरा निवासी ललित राम को हत्या के आरोप में जेल में दाखिल किया गया था। दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा है। सोमवार सुबह बैरक से सभी आरोपियों, कैदियों को खाना बनाने और दूसरे कामों के लिए बाहर किया गया था।
बताया गया कि उस वक्त परिसर में अंधेरा था,इसका फायदा उठाकर कपिल और ललित भाग निकले हैं। जिसके बाद प्रबंधन भी सख्ते में आ गया और इनकी तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *