The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :प्रसाद लेने लाइन में लगी महिला के गले से सोने की चेन चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर के आरंग इलाके में श्रीमद भागवत कथा महाहपुराण के कार्यक्रम में प्रसाद लेने के दौरान लाइन में लगी महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कलई आरंग निवासी निरूपा लोधी 45 वर्ष ने आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 10 दिसंबर 2022 को श्रीमद भागवत कथा महापुराण के कार्यक्रम में सम्मिलित होने हाई स्कूल मैदान मायी की बगिया गयी थी। जहां शनिवार को शाम करीबन 04.30 बजे मैं वहां अपने गांव के अन्य महिला साथीगण श्रीमति पीलेश्वरी लोधी, श्रीमति माया लोधी के साथ भोजन प्राप्त करने के लिए प्लेट लेने लाईन में खडी थी हमारी लाईन में केवल महिलाएं खडी थी भोजन लेने के लिए प्लेट का इंतजार कर रही थी उसी समय प्लेट लेने के लिए धक्का मुक्की होने लगी संभवत: इसी धक्का मुक्की में मेरा सोने की चैन 10 ग्राम किमती करीबन 50,000/-रू. का गिर जाने से अज्ञात महिला ने चोरी कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor