The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Spread the love

दुर्ग। जिले के टंकी मरोदा में एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। घटना का कारण अज्ञात है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रेरणा गुप्ता (22) ने शनिवार की दोपहर में फांसी लगा ली। उसका पति हीरालाल गुप्ता दोपहर में क्रिकेट देखने के लिए बाहर चला गया था। वो शाम को वापस लौटा तो उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वो क्रिकेट देखने के लिए घर से बाहर चला गया था। नेवई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण इसकी न्याययिक दंडाधिकारी जांच होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *