The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नाबालिग को बहला—फुसलाकर भगाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,कई बार बनाए शारीरिक संबंध

Spread the love

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका ओडिशा में मिली है। बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी पास्को एक्ट में जेल गया है। घरघोड़ा टीआई अमित सिंह के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को ओडिशा के ब्रजराजनगर से दस्तयाब कर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बालिका को रथ यात्रा के समय बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी को पास्को एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। बीते 27 सितंबर को बालिका की मां थाना घरघोड़ा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ कर कथन लिया गया जिसमें बालिका राहुल किसान द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाना और जबरन शारीरिक संबंध बनाना बताई है। आरोपी राहुल किसान पिता महेश उर्फ छोटूराम किसान 24 वर्ष निवासी ग्राम चोटीगुड़ा थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि, 4, 6 पास्को एक्ट की धारा विस्तारित कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया। जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor