The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :दिव्यांग युवती का पैर ठीक करने का झांसा देकर 1 लाख 22 हजार रुपये की ठगी ,धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”
बालोद। जिले के ग्राम देवी नवागांव में दिव्यांग युवती का पैर ठीक करने का झांसा देकर उसके पिता से 1 लाख 22000 रुपये ठगी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देवी नवागांव, बालोद निवासी पुनीत राम साहू 60 वर्ष ने बालोद थाने में 23 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी की बेटी श्यामा साहू उम्र 27 वर्ष जन्म से बाएं पैर से विकलांग है, जिसका बहुत ईलाज कराने पर भी ठीक नहीं हुई है। प्रार्थी के गांव में मार्च महिने में एक व्यक्ति अमित ध्रुव आया और बोला कि वह पैर ठीक करने का दवाई देता है ,उसके दवा से उसकी बेटी का पाव ठीक हो जायेगा। प्रार्थी अमित ध्रुव के झांसे में आकर नगद 4,000/- रूपये में दवाई खरीदा फिर मैं अलग- अलग किस्तो में निशांत हिरवानी के च्वाईस सेन्टर से 88,000/- रूपये, फोन पे के माध्यम से विनोद सार्वा के मोबाईल नम्बर 93038 94646 में पैसा भेजा, और 30,000/- रूपये खोमन लाल के paynearby id से पैसा भेजा परन्तु पैसा भेजने के बाद भी दवाई नही दिया है । इस प्रकार अमित ध्रुव द्वारा प्रार्थी को झांसे में लेकर उसकी बेटी का विकलांगता ठीक करने के नाम से 1,22,000/- रूपये (एक लाख बाईस हजार रूपये) की धोखाधड़ी किया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 420 के तहत धोखाधड़ी के मामले में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *