The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भाजपा ने घोषित की अल्पसंख्यक मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने 5 जनवरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इनके साथ ही कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की बात करें तो यहां 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्री बनाए गए हैं। रायपुर के असगर अली प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं और मखमूर खान प्रदेश महामंत्री, शेख आसिफ प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।इसके साथ ही बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है। इस मोर्चा में 6 उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री और 7 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इनके साथ ही कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor