बेस्ट जनभागीदारी समिति का खिताब कवर्धा पीजी कॉलेज के कब्जे में, दुर्ग विश्व विद्यालय में तीसरे स्थान पर पीजी कॉलेज

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। सत्र 2021-21 में बेस्ट जनभागीदारी समिति का खिताब कवर्धा के पीजी कॉलेज को मिला है। पीजी कॉलेज ने दुर्ग विश्व विद्यालय में तीसरा स्थान मिला है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा शासकीय महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों द्वारा सत्र 2021-22 में महाविद्यालय के विकास संबंधी किए कार्यों का मूल्यांकन करने एक प्रपत्र प्रोजेक्ट के माध्यम से मांग गया था। जिस पर कवर्धा पीजी कॉलेज सहित दुर्ग विश्व विद्यालय के अंर्तगत आने वाले करीब 35 महाविद्यालय ने भाग लिया था। कवर्धा पीजी कॉलेज के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी के नेतृत्व में कॉलेज में छात्रों के लिए कई जरूरी काम किये साथ ही महाविद्यालय में हाई टेक लाइब्रेरी, बॉटनिकल गार्डन, भवन का मरम्मत, स्वयं का कम्प्यूटर लैब सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। जिस सब का आंकलन विश्व विद्यालय द्वारा किया गया। और 35 कालेजों के जनभागीदारी समिति का आंकलन करते हुए कवर्धा के एक मात्र पीजी कॉलेज के जनभागीदारी समिति कक तृतीय स्थान मिला है। बेस्ट काम करने वाले जनभागीदारी समिति का दुर्ग के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्यातिथि युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, रविशंकर विश्व विद्यालय के कुलपति, दुर्ग विश्व विद्यालय के कुलपति व कुल सचिव के द्वारा अवार्ड एवम जनभागीदारी समिति को चेक से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जनभागीदारी के अध्यक्ष श मोहित महेश्वरी, कॉलेज के प्रचार्य डाक्टर बीएस चव्हाण , जनभागीदारी समिति के सदस्य दीपक ठाकुर, सदस्य वाल्मिकी वर्मा शामिल हुए। बेस्ट जनभागीदारी समिति के पुरस्कार मिलने में समिति के सदस्य राजेश माकीजनी, राकेश तम्बोली, सुधीर केशरवानी, मूकेश कौशिक, जय साहू, हिरेश चतुर्वेदी, रौशनी खान, शिव नेताम की सक्रिय भूमिका रही है। साथ ही सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ ने जनभागीदारी समिति को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.