The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

खेल मंत्री उमेश पटेल ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

Spread the love

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया।मंत्री पटेल ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रमिकों ने अपने कठिन श्रम से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने हुए बोरे बासी तिहार की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि बोरे बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें पौष्टिक तत्वों का समावेश होने सेे यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। यहां सभी वर्गों के द्वारा बडे चाव से बोरे बासी खाया जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor