Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मोदी सरकार कोयला संकट पर श्वेत पत्र जारी करे : मोहन मरकाम

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मारकाम ने कोयला संकट के लिये केंद्र सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। मरकाम ने कहा कि देश में कोयला संकट के लिये मोदी सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार है। कोयले के प्रचुर भंडार वाले भारत देश में यदि देश की जरूरतों के अनुरूप भी कोयला उत्पादित नहीं हो पा रहा है तो देश की जनता को यह जानने का हक है कि इस संकट के पीछे कारण क्या है? मोदी सरकार देश की जनता को बतायें कि देश में अचानक कोयले का इतना बड़ा संकट कैसे आ गया कि देश के 10 से अधिक राज्यों में बिजली उत्पादन 30 से 50 प्रतिशत तक कम हो गया। देश को 5 ट्रिलयन इकोनामी और मेक इन इंडिया का ख्वाब दिखाते-दिखाते मोदी भारत को तबाही के कागार पर ले जाकर खड़ा कर दिये।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor