The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

40 लाख के गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर ​गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय तस्कर जीबारधन पेरा को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी,कि कालीबाड़ी बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है। जो कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जीबारधन पेरा निवासी जिला बौद्ध (उडीसा) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर प्लास्टिक की पैकेटों में रखें कुल 6 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 40,000 रूपए जप्त किया ।आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 245/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *