Tuesday, November 10, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जुआ खेलते डेढ दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार, 2 लाख 12 हजार रुपए जब्त

Spread the love

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने जुआ खेल रहे 21 जुआरियों पर कार्रवाई की है।पूरा मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने की 21 जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए उनके पास से 2 लाख 12 हजार नगद और 12 बाइक एवम् ताश की 52 पत्ती जब्त की है। इतना ही नहीं आरोपियों से 1 कार और 22 मोबाइल भी जब्त किए हैं। पुरूर थाना और सायबर सेल द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है। सभी जुआरिओ के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor