The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhWorship

बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में श्री रामलला के विराजमान होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

Spread the love

रायपुर। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि, हम इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज करीब 500 से ज्यादा सालों के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हुए। सोमवार को आज रायपुर स्थित दूधाधारी मठ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया। श्री अग्रवाल बड़ी संख्या में राम भक्तों के साथ प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बने और लाइव प्रसारण के जरिए राम लला के दर्शन किया। इससे पहले श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दुधाधरी मठ में भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मठ में स्थापित भगवान श्री राम जानकी, श्री स्वामी बालाजी और संकट मोचन हनुमान जी सहित अन्य देवताओं की पूजा की। उन्होंने ने मठ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। सांसद श्री सुनील सोनी, नगर पालिक निगम समेत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *