The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित रोड रोलर ट्रांसफार्मर में जा घुसा

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। शहर के ज्ञानी चौक के करीब पेट्रोल पंप में आज एक बड़ा हादसा टला जहाँ डीजल डलवाने पहुंचा एक रोड रोलर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में जा घुसा। रोड रोलर अनियंत्रित होने पर चालक ने रोकने की कोशिश की लेकिन नियंत्रित नहीं हो पाया। जिससे रोड रोलर ट्रांसफार्मर में जा घुसा जिससे वहां मौजूद लोगों में भय का माहौल देखने को मिला। रोडरोलर के चालक ईश्वर मानिकपुरी ने बताया कि हटकुल नदी पर निर्माण कार्य चल रहा है डीजल की आवश्यकता के चलते वह पेट्रोल पंप पहुंचा था।  हैंड ब्रेक खराब होने के कारण यह हादसा हो हुआ। इस दौरान शहर व आसपास की बिजली व्यवस्था भी बाधित रहा।दुर्घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पहुँचे और तार को अलग कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *