The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

सांसद ने NH-39 परियोजना में सफलता के लिए हवन कराया

Spread the love

आधुनिक दौर में जहां विकास विज्ञान और तकनीक के सहारे आगे बढ़ रहा है, वहीं मध्य प्रदेश के सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग NH-39 पर “बाधा निवारक हवन” कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सांसद ने यह हवन इसलिए कराया ताकि सड़क निर्माण कार्य में कोई विघ्न न आए और परियोजना सुचारु रूप से पूरी हो सके। इस दौरान प्रदेश की मंत्री राधा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद मिश्रा ने कहा कि “जहां श्रद्धा होती है, वहां सफलता अपने आप आती है।” हालांकि, अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या सांसद को निर्माण कार्य की प्रगति पर भरोसा नहीं है, क्योंकि पूर्व सांसद रीती पाठक के दो कार्यकाल में भी यह हाईवे कई टेंडरों के बावजूद अधूरा रह गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के लिए यज्ञ और टोटकों से ज्यादा ईमानदार कार्यशैली और जवाबदेही की जरूरत है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह “हवन” विकास की राह खोलेगा या फिर राजनीति की धूल में कहीं दब जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor