The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

बिहान योजना की सचिव पर 20 लाख की गड़बड़ी का आरोप, गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। पुलगांव पुलिस ने बिहान योजना की राशि गबन करने वाली सचिव मनीता निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने 19 महिला समूहों की 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की, जिसका इस्तेमाल उसने अपने कोटनी और नांदगांव स्थित मकानों के निर्माण में किया। पुलिस ने मनीता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ दो अलग-अलग महिला समूहों की अध्यक्षों ने शिकायत की थी। प्रगति स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हेमकल्याणी साहू ने आरोप लगाया कि आरोपी ने 9 समूहों से कुल 6.19 लाख रुपए गबन किए, जबकि नव जागृति समूह की अध्यक्ष दिव्या साहू के अनुसार 12 समूहों से 13.87 लाख रुपए गबन किए गए। इन समूहों ने बिहान योजना के तहत बैंक से लोन लिया था, जिसकी किश्त जमा करने की जिम्मेदारी मनीता निषाद के पास थी। वह राशि समूह से लेती थी लेकिन बैंक में जमा नहीं करती थी। जब बैंक ने नोटिस जारी किया, तब गबन का खुलासा हुआ। पंचायत के निर्देश के बावजूद आरोपी 17 महीनों तक फरार रही और लौटने पर समूह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *