The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भाजपा युवा मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या,इस पार्टी पर लगाया आरोप,जाने पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL पश्चिम बंगाल में हत्याओं का सिलसिला रूक नहीं रहा है। उत्तर दिनाजपुर के इटहार में हमलावरों ने भाजपा पार्टी की युवा शाखा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर दिनाजपुर जिले के इटहार में हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता मिथुन घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की करतूत है। आगे लिखा कि खून के प्यासे असामाजिक शिकारी कुत्ते, जिन्होंने अपने मालिक के आदेश पर घटना अंजाम दिया, सही वक्त आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि हम मिथुन घोष को नहीं भूलेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor