The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी आग, ट्रक में भरा तेंदूपत्ता व वाहन जलकर खाक

Spread the love

नारायणपुर। जिले की सोनपुर समिति से तेंदूपत्ता भरकर नारायणपुर जा रहे एक ट्रक में कोयलीबेड़ा क्षेत्र में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्रक में भरा तेंदूपत्ता और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक सोनपुर समिति से तेंदूपत्ता लेकर कोयलीबेड़ा मार्ग से नारायणपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोयलीबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में लाखों रुपये के तेंदूपत्ता एवं वाहन नुकसान का हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *