The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पिस्टल-कारतूस और चाकू समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, यूको बैंक में डकैती का था प्लान

Spread the love

दुर्ग। भिलाई-3 थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी डकैती की योजना को विफल करने में कामयाबी मिली है। पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू व अन्य सामान समेत पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है। आरोपी यूको बैंक में डकैती की योजना बना रहे थे। आरोपियों में एक अपचारी बालक भी शामिल है। मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस ने बताया कि घेराबंदी कर पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी ली गई। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस , एक स्प्रिंगनुमा बटनजार चाकू , लोहे का कटर , लोहे का सब्बल, मिर्ची पावडर और ब्लैक स्प्रे मिला है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor