The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhhealthMISC

बीजापुर में ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ी, 9 मरीज मेकाहारा लाए गए

Spread the love

रायपुर। बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की तबीयत बिगड़ गई। 9 मरीजों को रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया है, उनमे से 8 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन है।
मेकाहारा अधीक्षक डॉक्टर संतोष सोनकर ने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। इनमें से 9 मरीजों को इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया है। 8 मरीजों की आँखों में भारी इन्फेक्शन है। कुछ मरीजों की आँखों में सूजन है, तो कुछ के आँख में पस आ गया है। इन मरीजों का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। एंटीबायोटिक सहित अन्य दवा देकर संक्रमण कम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है, जब बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुली हो। गौरतलब है कि सालभर पहले दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 13 लोगों की आंखों में इंफेक्शन फैल गया था। इसके बाद मरीजों को दिखना बंद हो गया था। आनन-फानन में मरीजों को रायपुर लाकर मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। इस मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। डॉक्टर समेत तीन लोगों को सस्पेंड किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor