The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

पानी गरम करने के रॉड से घर में लगी आग

Spread the love

जबलपुर। पेट्रोल-डीजल और गैस टैंकरों के पास एक घर में भीषण आग लग गई। इससे पूरा इलाका दहल गया। आग की सूचना पर मौके पर दमकल की टीम पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की वजह पानी गर्म करने वाली रॉड बताई जा रही है, और आग सिलेंडर तक पहुंचने से घर में ब्लास्ट भी हुआ। घर के सामने खड़ी कार भी आग की चपेट में आ गई। पास में डीजल-पेट्रोल से भरी वैगन होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *