The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई के अलावा कुत्तों की निगरानी कराना हास्यास्पद और चिंतनीय है – आप

Spread the love


रायपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने साय सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय ने सरकारी स्कूलों के प्राचार्य और हेड मास्टरों की ड्यूटी आवारा कुत्तों की निगरानी में लगाना गंभीर विषय है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि डीपीआई ने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है। उन्हें नगर निगम, नगर पंचायत और जनपद पंचायत के डॉग कैचर को जानकारी देने के लिए कहा गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाना छोड़कर कुत्तों की निगरानी कराना हास्यास्पद और चिंतनीय है।
प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने कहा कि इससे जाहिर होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी है और वह प्रदेश के बच्चों को अशिक्षित बनाना चाहती है। इस आदेश को लेकर प्राचार्य और हेड मास्टरों में नाराजगी है उनका कहना है कि पहले से ही SIR में सभी की ड्यूटी लगी है और उसके अलावा अन्य काम होते हैं तथा अगले माह स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा होने वाली है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।उसके बावजूद कुत्तों की निगरानी में ड्यूटी लगाना गलत है।
प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा और प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने संयुक्त रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को चेतावनी देती है कि यदि सरकार 1 सप्ताह में इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो हमारी पार्टी हर जिले के DEO ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor