Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPoliticsState

पीएम मोदी और गृह मंत्री 28 नवंबर को राज्य के दौरे पर

Spread the love


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। दोनों नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली 60वीं अखिल भारतीय डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। उनके तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पालक, पत्तागोभी, फूलगोभी के साथ मेथी-सरसों और बथुआ भाजी का स्वाद भी चखाया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी नए स्पीकर हाउस एम-1 में ठहरेंगे, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में ठहरेंगे। दोनों बंगले वीवीआईपी मानकों के अनुसार तैयार किए गए हैं और उनके लिए तीन दिनों तक भोजन की व्यवस्था भी यहीं की जाएगी। इसके लिए बड़े होटल के शेफ से अनुबंध किया गया है।
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अलावा एनएसए अजीत डोभाल भी छत्तीसगढ़ आएंगे, जिनके लिए नवीन सर्किट हाउस में 6 सूइट रूम तैयार किए गए हैं। इसके साथ डिप्टी एनएसए, आईबी चीफ, केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय गृह राज्य मंत्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री के लिए एम-11 को पूरी तरह तैयार किया गया है। सभी कमरे सुसज्जित हैं और नए फर्नीचर लगाए गए हैं। उनके साथ आने वाले अधिकारियों के लिए कैंपस में अलग ठहरने की व्यवस्था की गई है। मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जबकि वीवीआईपी मुलाकातों के लिए अलग प्रबंध किए गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor