The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लुंड्रा विधायक मिंज का कुशलक्षेम जानने पहुंचे मंत्री अग्रवाल, जायसवाल व राजवाड़े

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मंत्री अग्रवाल ने विधायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने निजी अस्पताल में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
इस मुलाकात के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद थे। उन्होंने विधायक प्रबोध मिंज के स्वास्थ्य सुधार की प्रक्रिया पर डॉक्टरों से चर्चा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होकर विधानसभा में लौटने की कामना की है।

रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने निजी अस्पताल में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor