The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जुआ खेलते पाए जाने पर हुई कार्रवाई,एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर के दो थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5060 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।मिली जानकारी के अनुसार नेवरा थाना पुलिस ने 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे के करीब सरारीडीह छोटा नाला के पास जुआ खेलने की सुचना पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर महेन्द्र वर्मा 46 वर्ष पिता मोहनलाल वर्मा एवं अन्य तीन लोगों को जुआ खेलते पकड़ उनके कब्जे से 3800 रुपये नगदी व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। तथा आरंग थाना पुलिस ने ग्राम भानसोज में अलग—अलग जुए का फड सजा कर बैठे मनीष लहरी 23 वर्ष पिता नंद कुमार लहरी,महेश शर्मा एवं अन्य 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1260 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *