The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खम्हारडीह तालाब में मिली युवक की तैरती हुई लाश,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित कचना तालाब में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसपास गुजरने वाले लोगों ने तालाब में शव के तैरने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोमल साहू बजरंग पारा निवासी के रूप में पहचान हुई है। हालांकि अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *