Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दलदल में फंसने से हाथी की शावक की ​मौत

Spread the love

सूरजपुर। जिले में हाथी के शावक की मौत हो गई है। नाले के पास एक दलदल में शावक की लाश मिली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दलदल में फंसे होने की वजह से शावक की मौत हुई है। जिले के वन परिक्षेत्र ओड़गी के जाज गांव की यह घटना बताई जा रही है, जहां ग्रामीणों ने एक नाली में हाथी के शावक को फंसे हुए देखा। करीब जाकर देखने पर पता चला कि उस शावक की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन अमले के घटनास्थल पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि 24 हाथियों का दल एक सप्ताह से इस इलाके में मौजूद है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor