The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्नी का गला रेतकर मौत की नींद सुलाने के बाद खुद फंदे पर झूला युवक

Spread the love

रायपुर। राजधानी के उत्कल नगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी का गला सब्जी काटने वाले चाकू से काट डाला, फिर खुदकुशी कर ली। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी थाने में दी। वारदात काली मंदिर के पास बने PWD के दफ्तर के पिछले हिस्से की बस्ती की है। दो मौतों की खबर मिलते ही पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे। मृतक के मकान का मुआयना करने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि लगभग 50 साल के सोनू बाघ ने अपनी 45 साल की पत्नी रामा बाघ की हत्या की है। सामने आए तथ्यों के मुताबिक दोनों के बीच पारिवारिक वजह से कुछ दिनों से झगड़े भी चल रहे थे। आशंका है कि घटना से पहले भी सोनू और रामा के बीच कुछ विवाद हुआ, जिससे झुंझलाकर सोनू ने सब्जी काटने वाले चाकू से रामा का गला रेत दिया। खुद गमछे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इनके 20- 25 साल के दो बेटे हैं। पता चला है कि घरेलू कलह की वजह से सोनू पिछले कुछ दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor